पेरी पेरी सॉस। Peri Peri Sauce Recipe In Hindi

पेरी पेरी सॉस Peri Peri Sauce Recipe In Hindi :

पेरी-पेरी (अफ्रीकन बर्ड्स आई चिली ) एक विशेष प्रकार की तीखी लाल मिर्च है। यह दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी देश मोजाम्बिका में अधिक मात्रा में उगाई जाती है।
आमतौर पर, Peri Peri Sauce को इसी नाम से या पेरी-पेरी मिर्ची, प्याज, लहसुन और कुछ खड़े मसालों के साथ नमक, नींबू का रस या सफेद सिरका के साथ मिलाकर बनाया जाता है।
पेरी-पेरी सॉस का उपयोग अधिकांशतः ग्रिल्ड चिकन, विंग मरिनेट, पोर्क टेंडर लाइट के अलावा आजकल चल रहे पेरी-पेरी चिकन और पिंक सॉस पास्ता या पेरी-पेरी सॉस पास्ता में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

आइए जानते हैं, कि किस प्रकार से बनाईं जाती Peri Peri Sauce में , और इसके इतिहास के बारे में :

पेरी पेरी (अफ्रीकन बर्ड्स आई चिली ) का इतिहास (History of Peri Peri) :

अफ्रीकन बर्ड्स आई चिली नाम से मशहूर पेरी पेरी मिर्च अफ़्रीकी जंगलो मे पायी गई थी। जिसे अब अफ़्रीकी देशों मे व्यसायिक रूप उगाया जाता हैं।
लेकिन 15 वी शताब्दी मे पुर्तगाली खोजकर्ताओ ने अफ़्रीकी देश मोजाम्बिका के जंगलो मे ” टबैस्को मिर्च ” से मिलती जुलती मिर्ची की खोज की जिसकी लम्बाई 1 इंच के बराबर थी। बताया यह जाता हैं की उस वक़्त पुर्तगाली खोजकर्ताओ ने इस मिर्च का अचार भी बनाया था। और यह अचार पुर्तगाल और अफ़्रीकी देशों मे बहुत प्रसिद्ध हों गया।

और धीरे – धीरे अफ्रीकन बर्ड्स आई चिली यानि पेरी पेरी मिर्च की चटनी और फिर सॉस बनने लगा तथा इस मिर्च की खेती अफ़्रीकी देशों व्यसायिक रूप से होने लगी। और अब युगांडा, मलावी, जाम्बिका, घना, मोजाम्बिका, नाइजीरिया, पुर्तगाल सहित अनेक देशों मे इस मिर्ची की खेती व्यसायिक रूप मे की जाती हैं।

यदि आप वास्तविक पेरी पेरी सॉस का आनंद लेना जाहते हैं तो आप इस सॉस को अफ्रीकन बर्ड्स आई चिली से बना सकते हैं परन्तु अफ्रीका मे उगाये जाने वाली ये मिर्च पूरी तरह से अलग हैं क्यूंकि यहाँ की भगोलिक स्थिति, पर्यावरण और मिट्टी पूरी दुनिया से अलग हैं और यहाँ पर उगने वाली मिर्च भी अलग ही होती हैं।

पेरी पेरी सॉस बनाने की सामग्री :

1/2 कप प्याज ( कटा हुआ )
5-6 कलिया लहसुन
10-12 पेरी पेरी मिर्च / लाल पकी मिर्च
2 कप लाल शिमला मिर्च 
1 कप विनेगर
1/2 कप ऑयल ( तेल )
2 चम्मच पेपरिका पाउडर / देगी मिर्च
1/2 चम्मच काली मिर्च
4-5 पीस लौंग
1/4 चम्मच दाल चीनी पाउडर
1/2 कप हरे धनिये की जड़ वाला भाग
1 चम्मच / स्वाद अनुसार नमक

पेरी पेरी सॉस बनाने की विधी :

  • पेरी – पेरी सॉस बनाने के लिए सबसे पहले 10-12 अफ्रीकन बर्ड्स आई चिली लें यदि ना हों तो लाल पकी हुई मिर्च को मोटा – मोटा काटकर एक मिक्सर ग्राइंडर के बड़े जार मे डाल दें।
  • तथा इसमें 1/2 कप प्याज, 5-6 कलियाँ लहसुन, लगभग 2 कप लाल शिमला यानि रेड बेल्ल पेपर डाल दें।
  • और अब 1/2 कप तेल, 1 कप विनेगर, 2 चम्मच पेपरिका पाउडर यदि ना हों तो 1 चम्मच देगी मिर्च और 1/2 कप धनिये की जड़ वाला भाग भी डाल दें।
  • अब इस जार मे 1/2 चम्मच ब्लेक पेपर, 1/2 चम्मच दाल चीनी पाउडर, 4-5 पीस लौंग और लगभग 1 चम्मच नमक या अपने स्वाद अनुसार नमक को एक साथ डाल दें।
  • और इस मिक्सर ग्राइंडर को चलाकर इन सबका बारिक पेस्ट बना लें।
  • तथा बारिक पेस्ट बन जाने जे बाद इसे एक सॉस पैन मे मिला लें और इसे गैस पर रखकर इस पेस्ट को लगभग 8-10 मिनट तक पकाएं।
  • गैस की आँच हल्की रखें तथा बीच – बीच मे करछी की सहायता से चलाते रहें ताकि ये सॉस पैन पर नीचे ना लग पाये।
  • पेरी – पेरी सॉस लगभग तैयार हों चुकी हैं। इसे गैस मे से नीचे उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब आप इस सॉस का इस्तेमाल ग्रिल्ड चिकन, विंग मेरिनेट, पोर्क टेंडर लाइट को मेरिनेट के लिए या फिर पेरी पेरी चिकन और पिंक सॉस पास्ता बनाने के कर सकते हैं।
  • इस सॉस को ठंडा होने के बाद कांच के डिब्बे मे बंद करके लगभग 1 महीने तक फ्रिज मे रखकर स्टोर या इस्तेमाल कर सकते हैं।

Simple Tomato Ketchup Recipe in Hindi & History

टमाटर या टोमैटो केचप (Simple Tomato Ketchup )पके लाल टमाटरों से बना एक गाढ़ा पेस्ट है। यह रसदार पके हुए लाल टमाटरों से बनाया जाता है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं। और पढ़ें:

Leave a comment