यदि आप शुद्ध शाकाहारी हैं तो आप भी वेजिटेरियन मेयोंनीज सॉस (Eggless Mayonnaise Sauce) का आनंद ले सकते हैं, इसके लिए एप्पल साइडर विनेगर, और सोया मिल्क के साथ वनस्पति तेल का इस्तेमाल होता है। जो इसे मेयोंनीज सॉस को 100% शुद्ध और शाकाहारी बनाता हैं।
वेजिटेरियन मेयोंनीज सॉस । Eggless Mayonnaise Sauce
"वेजिटेरियन मेयोंनीज सॉस (Mayonnaise Sauce)विटामिन ई ( Vitamin E ) और विटामिन के ( Vitamin K ) का एक उत्तम स्रोत हैं जो हमारे त्वचा और बालों के लिए सबसे फायदेमंद होता है।और जबकि इसमें 80% वनस्पति तेल यानी 80% वासा पाया जाता है। 1 कप मेयोंनीज मे 1450 कैलोरी, 150 ग्राम फैट और 25 ग्राम सैचुरेटेड फैट पाया जाता हैं। जबकि 1 चम्मच मेयोंनीज मे 90 कैलोरी तथा 10-12 ग्राम फैट और 1-2 ग्राम सैचुरेटेड फैट पाया जाता हैं।"
मेयोंनीज स्वादिष्ट होता हैं इसका मतलब ये नहीं की आप इसका सेवन अधिक मात्रा मे करें। अधिकतर लोग मेयोंनीज का उपयोग अधिक मात्रा मे या रोज - रोज सेवन करते हैं, मेयोंनीज मे अत्यधिक मात्रा मे वसा होने के कारण इसके आपके शरीर मे कालेस्ट्रॉल बढ़ सकता हैं। तथा मोटापा बढ़ सकता हैं और आपके हृदय रोग को भी बढ़ा सकता हैं।
मेयोंनीज सॉस का उपयोग सैंडविच, बर्गर और रैप्स जैसे अनेक प्रकार के व्यंजनों के लिए किया जाता हैं।
बिना अंडे का ( एग्ग्लेस ) मेयोंनीज सॉस बनाना बहुत ही आसान है आप भी अपने घर पर अपने बच्चों का पसंदीदा बिना अंडो का एग्ग्लेस मेयोंनीज सॉस बना सकते हैं इस आसान रेसिपी के साथ :
वेजिटेरियन मेयोंनीज सॉस बनाने की सामग्री
- 2-3 कप सोया मिल्क ( ठंडा )
- 1/2 कप विनेगर / एप्पल साइडर विनेगर
- 1/2 चम्मच नमक
- 2 चम्मच मस्टर्ड पाउडर / मस्टर्ड सॉस
- 1 लीटर तेल / वनस्पति ऑयल
वेजिटेरियन मेयोंनीज सॉस बनाने की विधी :
- एग्ग्लेस मेयोंनीज बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 कप सोया मिल्क जो बिल्कुल चिल्ड ठंडा हो अपने मिक्सर ग्राइंडर में डाल लें।
- तथा इसमें 1/2 कप एप्पल साइडर विनेगर या सादा विनेगर आपके पास जो भी विनेगर उपलब्ध हो डाल दें।
- और 1/2 चम्मच नमक तथा 2 चम्मच मस्टर्ड पाउडर या मस्टर्ड सॉस जो भी उपलब्ध हो डाल सकते हैं।
- तथा अब जार का ढक्कन लगाकर इसे फुल स्पीड मे लगभग 1 मिनट तक चलाएं।
- और अब जार का ढक्कन खोलकर लगभग 1 लीटर तेल की पतली धार देते हुए मध्य स्पीड पर चलाएं।
- और आपका रिफाइंड तेल या वनस्पति ऑयल आप जो भी उसे कर रहे हों अच्छी क्वालिटी का हो तथा चिल्ड ठंडा होना चाहिए।
- ध्यान रहे तेल की धार बाल के बराबर पतली हो तभी इस मेयोंनीज में टेक्सचर बनेगा।
- धीरे-धीरे तेल डालते रहे आपको खुद ही दिखने लगेगा कि आपका मेयोंनीज में टेक्सचर बनने लगा हैं।
- और आपका तेल लगभग खत्म होने तक आपको दिखेगा की आपका मेयोंनीज अत्यधिक गाढ़ा और क्रीमी हो चुका होगा।
- मेयोंनीज लगभग तैयार हो चुका है। इसे किसी अन्य बर्तन मे निकाल लें।
- इस तरह से बने मेयोंनीज को आप बंद डिब्बे में फ्रिज में या बिना फ्रिज के स्टोर कर सकते हैं।।
वेज मेयोनेज़ किस चीज से बनता है?
यदि आप शुद्ध शाकाहारी हैं तो आप भी वेजिटेरियन मेयोंनीज सॉस (Eggless Mayonnaise Sauce) का आनंद ले सकते हैं, इसके लिए एप्पल साइडर विनेगर, और सोया मिल्क के साथ वनस्पति तेल का इस्तेमाल होता है। जो इसे मेयोंनीज सॉस को 100% शुद्ध और शाकाहारी बनाता हैं।
वेज मेयोनेज़ सॉस सामग्री ?
2-3 कप सोया मिल्क ( ठंडा )
1/2 कप विनेगर / एप्पल साइडर विनेगर
1/2 चम्मच नमक
2 चम्मच मस्टर्ड पाउडर / मस्टर्ड सॉस
1 लीटर तेल / वनस्पति ऑयल
क्या वेज मेयोनेज़ में फैट होता है?
इसमें 80% वनस्पति तेल यानी 80% वासा पाया जाता है। 1 कप मेयोंनीज मे 1450 कैलोरी, 150 ग्राम फैट और 25 ग्राम सैचुरेटेड फैट पाया जाता हैं। जबकि 1 चम्मच मेयोंनीज मे 90 कैलोरी तथा 10-12 ग्राम फैट और 1-2 ग्राम सैचुरेटेड फैट पाया जाता हैं।
मेयोनेज़ आहार में स्वस्थ है?
मेयोंनीज स्वादिष्ट होता हैं इसका मतलब ये नहीं की आप इसका सेवन अधिक मात्रा मे करें। अधिकतर लोग मेयोंनीज का उपयोग अधिक मात्रा मे या रोज – रोज सेवन करते हैं, मेयोंनीज मे अत्यधिक मात्रा मे वसा होने के कारण इसके आपके शरीर मे कालेस्ट्रॉल बढ़ सकता हैं। तथा मोटापा बढ़ सकता हैं और आपके हृदय रोग को भी बढ़ा सकता हैं।
क्या शरीर मे कालेस्ट्रॉल बढ़ सकता हैं
अधिकतर लोग मेयोंनीज का उपयोग अधिक मात्रा मे या रोज – रोज सेवन करते हैं, मेयोंनीज मे अत्यधिक मात्रा मे वसा होने के कारण इसके आपके शरीर मे कालेस्ट्रॉल बढ़ सकता हैं। तथा मोटापा बढ़ सकता हैं और आपके हृदय रोग को भी बढ़ा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें: मेयोंनीज सॉस/Mayonnaise Sauce Recipe In Hindi
मेयोंनीज सॉस (Mayonnaise Sauce) इस सफ़ेद गाढ़ा क्रीमी सॉस हैं। जिसे आमतौर पर अंडे की जर्दी, ऑयल, विनेगर की सीजनिंग से बनाया जाता हैं।
मेयोउ एक फ्रांसीसी शब्द हैं जो कि अंडे की जर्दी को दर्शाता हैं तथा इसका स्वाद मखमली क्रीमी होता हैं जिस वजह से ये सॉस ज्यादातर वर्गर सेन्डविच से लेकर आजकल हर किसी चीजों मे डाला जाने लगा हैं।