सोया सॉस ( Soya Sauce )
सोया सॉस ( Soya Sauce ) एक एशियाई मूल का लोकप्रिय खाद्य द्रव्य ( सॉस ) हैं। तथा इसका निर्माण सोया ( सोयाबीन ) के बीज से होता हैं। तथा सोया सॉस का उपयोग ज्यादातर चायनीज खाना पकाने की शैली मे मसाले के रूप मे किया जाता हैं।
Table of Contents
सोया सॉस का इतिहास ( History Of Soya Sauce )
सोया सॉस दुनियां का सबसे पुराने खाद्य द्रव्य ( मसालों ) मे से एक हैं।जिसका निर्माण अनाज, सब्ज़ीयों और मांस को नमक के साथ अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए किया गया था।
इतिहाकारों के अनुसार 7 वी शताब्दी मे चीन मे जियांग पेस्ट ने बनाया गया। तथा यह मांस के साथ वाजरा और नमक को एक जार मे शील बंद करके लगभग 100 दिनों तक मदिरा अथवा शराब बनाने की प्रक्रिया मे रखा गया। तब एक काले गाढ़े द्रव्य का निर्माण हुआ जिसका नाम “ जियांग यू ” रखा गया।
और लगभग 200 साल पहले यानि 18 वी शताब्दी मे जियांग यू के निर्माताओं ने मांस के स्थान पर सोयाबीन का प्रयोग शुरू किया तथा सोयाबीन के प्रयोग के कारण इस द्रव्य पदार्थ का नाम सोया सॉस रखा गया।
पारम्परिक नेचुरल सोया सॉस सोयाबीन और गेहूँ को भिगाकर “एस्पर्गीलास मेथड ” या अंकुरित कर के बनाया जाता हैं। जिस प्रक्रिया मे लगभग 2-3 दिनों का वक़्त लगता हैं।
बाजार मे बिकने वाला सोया सॉस ज्यादातर केमिकल से ही बनाया जाता हैं और इसमे लागत कम लगती हैं और कम कीमत मे बाजार मे बिकता हैं जबकि नेचुरल तरिके से बने सोया सॉस मे समय और लागत अधिक लगता हैं और इसकी कीमत बाजार अधिक होती हैं।
आप भी अपने घर पर केमिकल रहित सोया सॉस इस रेसिपी के अनुसार बना सकते हैं।
सोया सॉस ( Soya Sauce ) बनाने की सामग्री :
- 1 कप सोयाबीन दाना
- 1 कप गेहूँ
- 1 कप चीनी
- 1/2 कप विनेगर
- 1/4 चम्मच ब्लेक पेपर
- 1/2 चम्मच चाय पत्ती
- 1-2 लीटर पानी
सोया सॉस ( Soya Sauce ) बनाने की विधी :
- घर पर साया सॉस बनाने के लिए 1 कप सोयाबीन दाना और 1 कप गेहूँ को अच्छे से धो लें।
- और इन्हे एक बड़े बर्तन मे डालकर लगभग 1 लीटर पानी डाल दें और 10 – 12 घंटे तक भिगने के लिए छोड़ दें।
- और अब सोयाबीन और गेहूँ अच्छे से भीग जा तो इनको किसी सूती के कपड़े मे छान कर इसी कपड़े की पोटली बनाकर इसे 10 – 12 तक पोटली मे ही रहने दें।
- ताकि गेहूँ और सोयाबीन अच्छे से अंकुरित हों जाए।
- और अब ये अंकुरित हों जाने पर इनको एक मिक्सर ग्राइंडर मे डालकर इनका बारिक पेस्ट बना लें।
- पेस्ट बनाते वक़्त आपको पानी की आवश्यकता हों तो लगभग 1 कप पानी डाल सकते हैं।
- अब एक कढ़ाही लें तथा इसमें लगभग 1 कप चीनी डाल कर इसे गैस पर चढ़ा दें।
- और गैस की मध्यम आँच पर इस चीनी को करछी की सहायता से चलाते रहें तब तक चलाएं जब तक चीनी पिघलकर पूरी तरह से काली ना हों जाए।
- अब इसमें बने हुए गेहूँ और सोयाबीन के पेस्ट को डालकर अच्छे से भूनें।
- और इसमें 1/2 कप विनेगर, 1/4 चम्मच ब्लेज पेपर, 1/2 चम्मच चाय पत्ती और 1 कप पानी डालकर अच्छे से उबाल लें।
- आपका सोया सॉस लगभग तैयार हों चुका हैं। अब इसे गैस मे से नीचे उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- तथा ठंडा हों जाने पर इसे अच्छे से छान लें जो की पूरी तरह से नेचुरल हैं। अब इसे गैस से उतारकर ठंडा होने दें।
- आप इस तरह से बने नेचुरल सोया सॉस को डिब्बा बंद करके 3-4 महीने तक यूज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं शेज़वान चटनी Schezwan Chutney Recipe
शेज़वान चटनी (Schezwan Chutney) एक खास तरह की चटनी है जिसमें सूखे लाल मिर्च, लहसुन और प्याज का मिश्रण होता है। यह चटनी हल्की तीखी और खट्टी-मीठी होती है। इसे आम तौर पर मोमोज, स्प्रिंग रोल या फ्राईड चिकन के साथ खाने के लिए पसंद किया जाता है। शेज़वान चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे चायनीज खाने में मिलाकर फ्यूजन डिश बनाई जाती है।