मक्के दी रोटी सरसों का साग(Makki Ki Roti Sarson Ka Saag)
मक्के रोटी सरसों का साग(Makki Ki Roti Sarson Ka Saag) एक प्रसिद्ध पंजाबी फूड है जो कि पूरे उत्तर भारत में सर्दियों में अधिक पसंद किए जाने वाला खाना है। क्योंकि यह सर्दियों के मौसम में ही मिलता है इसमें सबसे महत्वपूर्ण ताजी हरी सब्जियां जैसे सरसों के पत्ते और बथुवा सर्दियों के मौसम में ही खेत में उगता है। जबकि पलक आपको हर मौसम में मिल जाएगाइसे पारंपरिक रूप में मक्के की रोटी के साथ ही खाया जाता है मक्के की रोटी मकई के आटे से बनाई जाती है।
मक्के की रोटी को सर्दियों की रानी कहा जाता है क्योंकि मक्के में पाए जाने वाली पोषक तत्व सर्दियों में आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं। मकई के आटे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारे पाचन तंत्र को सर्दियों में मजबूत बनाता है इसके अलावा
मक्के के आटे में आयरन, फास्फोर, पोटेशियम और विटामिन ए, वी, ई तथा मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
मक्के की रोटी और सब्जी को साथ सर्व करने के लिए साथ में गुड़ और बटर मिल्क ( छाँछ ) बेस्ट कांबिनेशन है। और इसे बनाना भी बहुत आसान है।
सरसों का साग बनाने की सामग्री:
- 500 ग्राम हर सरसों का साग
- 200 ग्राम पालक
- 200 ग्राम हर बथुआ
- 2-3 हरी मिर्च ( बारिक कटी हुई )
- 4-5 लाल मिर्च साबुत
- 1 चम्मच लहसुन ( बारिक कटा हुआ )
- 2-3 चम्मच प्याज ( बारीक कटा हुआ )
- 100 ग्राम सरसों का तेल
- 1 चम्मच व्हाइट बटर ( मक्खन )
- स्वाद अनुसार नमक
- पानी अपनी आवश्यकता अनुसार ( सब्ज़ीयां उबालने के लिए )
मक्के की रोटी बनाने की सामग्री:
- 500 ग्राम मक्के का आटा
- 200 ग्राम गेहूं का आटा
- 1 मूली बारीक लच्छा मे ( कसा हुआ )
- 2 चम्मच अदरक बारिक ( लच्छा कटा हुआ )
- 2-3 पतली मिर्च ( बारिक कटी हुई )
- 1 चम्मच हरा धनियाँ ( बारिक कटा हुआ )
- स्वाद अनुसार नमक
- आवश्यकता अनुसार पानी
बटर मिल्क ( छाँछ ) बनाने की सामग्री:
- 2-3 कप दही
- 1-2 हरी मिर्च बारिक कटी हुई
- 5-6 हरी पत्तियां पोधिना की
- 1 चम्मच हरा धनियाँ
- 1/2 चम्मच भुना हुआ साबुत जीरा
- 2-3 गिलास पानी
- स्वाद अनुसार नमक
सरसों का साग बनाने की विधि:
- सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले साड़ी हरी सब्जियों को अच्छे से धोकर मोटा-मोटा काट लें।
- तथा इन सब्जियों को किसी बड़े बर्तन में आवश्यकता अनुसार पानी डालकर गैस पर 5 से 10 मिनट तक उबलने रख दें।
- और उबलने पर छन्नी की सहायता से छाँन लें तथा उबली हुई सब्जियों को मिक्सर ग्राइंडर मोटा – मोटा पीस लें।
- अब हम इस हरी सब्जी में तड़का लगाएंगे। इसके लिए एक फ्राई पैन लें तथा इसमें 100 ग्राम सरसों का तेल डालकर गैस पर गरम करें।
- तथा गर्म होने पर 1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन तथा 2-3 चम्मच बारीक कटा प्याज डालकर अच्छे से भूनें।
- और अब इसमें बारिक कटी हरी मिर्च तथा 4-5 साबुत लाल मिर्च डालकर भूनें।
- अब इस तड़के में बारीक पिसा हुआ साग ( सब्ज़ीयां ) डालकर मध्यम आँच पर 8-10 मिनट तक भूनें।
- अब हमारा सरसों का साग तैयार हैं। हम इसके लिए मक्के की रोटियां बनाएंगे…
मक्के की रोटियां बनाने की विधि:
- मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक परात ( बर्तन )में 500 ग्राम मक्के का आटा तथा 200 ग्राम गेहूं का आटा डालकर मिलाये।
- तथा इस आटे में बारिक कटी हुई हरी मिर्च, बारिक कटा हुआ हरा धनिया, बारिक लच्छा कटा हुआ अदरक, नमक और बारिक लच्छा कद्दू कस की हुई मूली इन सबके मिश्रण को आटे के साथ अच्छे से मिला लें।
- अब आते में आवश्यकता अनुसार पानी डालकर अच्छे से आटे को लगा लें।
- तथा अब रोटियां बनाने के लिए 60-70 ग्राम की लोई काट लें।
- मक्के की रोटी को बेलकर नहीं बना सकते हैं इसलिए हाथ से प्रेस करके बनाएं। और अच्छे से पका लें।
- मक्के की रोटी तथा सरसों का साग तैयार है अब हम इसके कांबिनेशन के लिए छाँछ ( बटर मिल्क ) तैयार करेंगे…
बटर मिल्क ( छाँछ ) बनाने की विधि:
- बटर मिल्क बनाने के लिए एक मिक्सर ग्राइंडर के जार में 2-3 कप दही डाल लें तथा इसमें 1-2 हरी मिर्च, पोधिना पत्ता तथा हरा धनिया पत्ता डाल दें।
- और स्वाद अनुसार नमक डालकर इसे घूम लें।
- अब इसमें 2 से 3 गिलास पानी डालकर फिर से घुमाये और अब किसी जग अथवा बर्तन मे निकाल लें।
- इसमें अब भुना हुआ जीरा हल्का करश करके डाल लें।
- अब हमारा बटर मिल्क भी तैयार हैसर्व होने के लिए…
सर्व करने के लिए
- मक्के की रोटी सरसों का साग सर्व करने के लिए हमें डिनर प्लेट, बाउल तथा गिलास की आवश्यकता होती हैं।
- सबसे पहले बाउल लें तथा इनमें सरसों का साग डालें तथा इसके ऊपर से वाइट बटर ( मक्खन ) सजावट करें।
- आप गिलास में बटर मिल्क डालकर ऊपर से हरा धनियाँ तथा भुने हुए जीरे से सजावट करें।
- तथा गुड़ के साथ सरसों का साग, मक्के की रोटी और बटर मिल्क को प्लेट पर सजाये।
- हमारा मक्के की रोटी सरसों का साग तथा साथ में गुड और छाँछ कांबिनेशन तैयार है।
इसे भी पढ़ें: छोले भटूरे (पंजाबी स्टाइल)/Chole Bhature Recipe In Hindi