खोया कचौरी का इतिहास :
( Mawa/Khoya Kachori ) मेवा और मावा( खोया) की कचौरी एक शाही डिजर्ट / स्वीट हैं जिसकी उत्पत्ति रजवाड़ों के घरानों यानि राजस्थान के जोधपुर शहर से हुई हैं।राजस्थानी खान पान की बात जब भी होती हैं तो वहां का तीखा और जायकेदार खानों के साथ – साथ दिल लुभाने वाले मीठे स्वाद से भी होती हैं. राजस्थानी मिठाई मे मावा कचौरी का प्रमुख स्थान हैं इसे शाही पकवान मे गिना जाता हैं।
राजस्थान का जोधपुर शहर अपने मावा कचौरी के लिए प्रसिद्ध हैं यहां की मावा कचौरी मे सूखे मेवे ( ड्राई फ्रूट ) और मावा ( खोया ) डाल कर इसे मीठी चासनी मे डूबाकर परोसा जाता हैं।राजस्थान की पारम्परिक मावा कचौरी किसी भी पर्व जैसे शादी – विवाह या पार्टियों मे आये हुए मेहमानों के लिए सबसे उत्तम डिजर्ट ( स्वीट ) हैं जिसकी मिठास मेहमानों के मुंह से कई दिनों तक ना जाए।ऐसी ही राजस्थानी शाही मावा कचौरी बनाएं इस रेसिपी के साथ :
मावा / खोया कचौरी (Mawa/Khoya Kachori)की सामग्री:
- 500 ग्राम मैदा
- 100-150 ग्राम देसी घी
- 200-250 MLपानी
- 250-300 ग्राम मावा ( खोया )
- 100 ग्राम काजू ( Cashew Nuts )
- 100 ग्राम बादाम ( Almond )
- 150-200 ग्राम छुहारा ( dry dates )
- 50 ग्राम पिस्ता ( pistachios )
- 100-150 ग्राम शुगर ( चीनी ) पाउडर
- 1/4 चम्मच हरी इलायची पाउडर
- 1 चुटकी लोंग पाउडर
- 1 चुटकी बड़ी इलायची पाउडर
- 400 ग्राम चीनी
- 250 MLपानी
- 1 चुटकी केसर ( कलर के लिए )
- आवश्यकता अनुसार देसी घी
मावा / खोया कचौरी की विधि:
- मेवा मावा कचौरी बनाने के लिए पहले एल बड़े और गहरे बाउल मे लगभग 500 ग्राम मैदा लें और इसमें लगभग 100-150 ग्राम घी डाल लें।
- अब से मैदे को दोनों हाथो से अच्छे से मोय / रब कर लें इससे आपकी कचौरी खस्ता बनती हैं।
- और अब इसमें लगभग 200 ml पानी डालकर दोनों हाथो से रब करते हुए मैदा लगाये इससे मैदा सॉफ्ट बनेगा।
- मैदा लग जाने पर इसे 10-15 मिनट तक के लिए ढक कर रख दें इससे मैदा सॉफ्ट हो जायेगा।
- और इस बीच कचौरी की स्टफिंग तैयार कर लें।
- इसके लिए एक मिक्सर ग्राइंडर मे 100 ग्राम काजू, 100 ग्राम बादाम,
- 50 ग्राम पिस्ता और 100-150 ग्राम छुहारा के बीज निकलकर मोटा – मोटा ( दरदरा ) पीस लें।
- अब एक पैन लें और इसमें लगभग 300 ग्राम खोया कद्दूकस किया हुआ डालकर गैस पर मध्यम आंच पर चलाये।
- तथा इसमें कुछ मसाले जैसे 1/4 चम्मच इलायची पाउडर,1 चुटकी लोंग पाउडर, 1 चुटकी बड़ी इलायची पाउडर डालकर करछी से चलते रहें।
- और अच्छे से भुन लें खोया जब तक मेल्ट ना जाए और अच्छे से ब्राउन ना हो जाए से चलाते रहें।
- खोया ब्राउन हो जाने पर इसमें पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर फिर से अच्छे से भुन लें।
- अच्छे से भुन जाने पर इसे निकाल लें और फैला दें ताकि जल्दी ठंडा हो सके, और ठंडा हो जाने पर इसमें 100 -150 ग्राम शुगर पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
- हमारा मेवा मावा स्टफिंग के लिए तैयार हैं, अब इसके लिए चासनी यानि बख्खर तैयार कर लें।
- चासनी बनाने के लिए एक पैन मे लगभग 400 ग्राम चीनी मे लगभग 200-250 ग्राम पानी डालकर इसे गैस मे उबालने रख दें।
- यदि आप को खोया कचौरी मे अच्छा कलर लाना हैं तो आप इस चासनी मे 1 चुटकी केसर डाल दें इसे कचौरी का कलर अच्छा आएगा।
- चासनी को चलाते रहें चासनी आपको एक तार की बनानी हैं यानि यानि बिलकुल गाढ़ी।
- चासनी तैयार हैं अब हम मावा कचौरी स्टफ करते हैं इसके लिए..
- एक कढ़ाही मे आवश्यकता अनुसार देसी घी डालकर गैस पर हल्की आँच पर गर्म होने रख दें।
- और सेट मैदा को 20-25 ग्राम की लोई काट लें तथा इन लोई को दोनों हाथो से फैलाकर एक – एक चम्मच बना हुआ खोया मसाला डालकर पराठे की तरह इसका मुंह अच्छे से बंद कर लें।
- अब इन लोई को दोनों हाथो के बीच मे रखकर हल्का हल्का प्रेस करें ताकि इन लोई का स्टफ खोया कचौरी मे अंदर से अच्छे से फैला जाए।
- और अब इन कचौरी को मध्यम गरम घी पर और मध्यम आंच पर कढ़ाई मे डाल दें।
- जैसे ही कचौरी घी के ऊपरी सतह मे आ जाए और फूलने लगे गैस की आंच बढ़ा लें और अच्छा ब्राउन लाल कलर आ जाने पर निकाल लें।
- अब इन कचौरी को हल्का ठंडा करने के बाद ठंडी चासनी मे एक बार डूबाकर निकाल लें।
- मेवा मावा कचौरी तैयार हैं इसके ऊपर सजावट के लिए से थोड़ा सा बारिक कटा ड्राई फ्रूट डाल दें।
- और इसे खाना खाने के बाद स्वीट डिश / डिजर्ट के रूप मे सर्व करें।।

आप इसके बारे में भी पढ़ सकते हैं- जोधपुर की मशहूर प्याज कचौरी