वेज सीज़र सलाद / साइज़र सलाद (Veg Sizer / Caesar Salad)
(Veg Sizer / Caesar Salad)सीज़र सलाद एक प्रमुख सलाद है जिसे साइज़र या सेसारे सलाद भी कहा जाता है। यह एक मेक्सिकन सलाद है जिसमें क्राउटन और रोमन लेट्यूश होता है।
इसे साइड डिश के रूप में भी परोसा जाता है और यह एक संपूर्ण भोजन के रूप में भी परोसा किया जाता है। इसमें ग्रिल्ड चिकन के साथ रोमन लेट्यूश, क्राउटन, परमेसन चीज़ आदि होता है। चिकन की जगह आप पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Table of Contents
सीज़र सलाद का इतिहास ( History of Veg Sizer / Caesar Salad )
इतिहासकरों के दावे के अनुसार सीज़र सलाद का अविष्कार 1920 के दशक मे इटली के एक ” शेफ सीज़र कार्डिनी “ने किया था। और सीज़र कार्डिनी मेक्सिको सिटी के तिजुआना शहर मे एक रेस्टोरेंट के मालिक थें।
उनकी बेटी रोज़ कार्डिनी (Caesar Cardini ) के अनुसार 4 जुलाई 1924 के दिन साम को उनके रेस्टोरेंट मे तब कुछ ग्राहक आ गये जब इनके पास खाना समाप्त हों चुका था। और तब शेफ सीज़र कार्डिनी ने जो सामान उनके पास मे था उसे इकट्ठा करना शुरू किया जिसने सलाद के डंठल, कच्चे अंडे, परमेसन चीज़, क्राउटन जैतून का तेल इत्यादि को मिलाकर एक सुन्दर सी डिश तैयार की और ग्राहकों को सर्व की गई।
और यह डिश इतनी पसंद की गयी कि यह शेफ सीज़र कार्डिनी की सिग्नेचर डिश बन गयी। और बाद मे उन्होंने इस डिश को अपना नाम देकर सीज़र सलाद नाम दिया। और यह सलाद इतना फेमस हुआ कि दुनिया भर के रेस्तरा मे परोसे जाने लगा। और देखते – देखते यह मेक्सिकन सिटी और अमेरिका का प्रसिद्ध सलाद बन गया।
वेज सीज़र सलाद की सामग्री ( Ingredients of Veg Sizer / Caesar Salad )
- रोमन लेट्यूश / सलाद पत्ता
- 2-3 पीस ब्रेड / गार्लिक ब्रेड
- 3-4 चम्मच परमेसन चीज़
- 2-3 कलियाँ लहसुन ( बारिक कटी हुई )
- 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
सीज़र ड्रेसिंग की सामग्री (Ingredients of Sizer dressing )
- 1/2 कप मेयोंनीज ( एग्ग्लेस )
- 1/2 कप परमेसन चीज़
- 1/2 कप ऑलिव ऑयल
- 2 कलियाँ लहसुन
- 1/4 चम्मच ब्लेक पेपर
- 1/4 चम्मच सरसो पेस्ट
- 1/4 चम्मच नमक
- 2-3 चम्मच नीबू का रस
वेज सीज़र सलाद बनाने की विधी ( Instructions of Veg Sizer / Caesar Salad )
- वेज सीज़र सलाद ( Veg Sizer / Caesar Salad ) बनाने के लिए सबसे पहले रोमन लेट्यूश या फिर सलाद पत्ता आपके पास जो भी उपलब्ध हों इनके पत्तों को साफ़ पानी से अच्छे से धोकर ठंडे पानी मे डाल लें।
- अब 2-3 ब्रेड के पीस या फिर गार्लिक ब्रेड जो भी आपके पास उपलब्ध हों इसको छोटे – छोटे क्यूब्स मे काट लें।
- तथा अब एक नॉन स्टिक पैन मे 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर गैस पर गर्म करें।
- और ऑयल गर्म हों जाने पर इसमें बारिक कटी 2-3 कलियाँ लहसुन की डाल दें तथा इसके साथ इन क्यूब्स मे कटे हुए ब्रेड को भी डाल दें।
- तथा गैस की मध्यम आँच पर इन ब्रेड क्यूब्स को अच्छे से क्रिस्पी बना लें।
- और अच्छे क्रिस्पी हों जाने पर इसमें 3-4 चम्मच परमेसन चीज़ डालकर अच्छे से मिला लें। और गैस बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें।
- तथा अब सीज़र ड्रेसिंग तैयार करने के लिए एक मिक्सर ग्राइंडर के छोटे जार मे 1/2 कप बिना अंडे का मेयोंनीज,1/2 कप परमेसन चीज़ और /2 कप ऑलिव ऑयल एक साथ डाल दें।
- और इसमें 2 कलियाँ लहसुन की, 1/4 चम्मच सरसो पेस्ट, 1/4 चम्मच ब्लेक पेपर, 1/4 चम्मच नमक और 2-3 चम्मच नीबू का रस भी डाल लें।
- अब इसका अच्छा सा पेस्ट बना लें। हमारी वेज सीज़र सलाद की ड्रेसिंग तैयार हैं। अब हम इसे सर्व करेंगे।
- और इसमें 2 कलियाँ लहसुन की, 1/4 चम्मच सरसो पेस्ट, 1/4 चम्मच ब्लेक पेपर, 1/4 चम्मच नमक और 2-3 चम्मच नीबू का रस भी डाल लें।
- अब इसका अच्छा सा पेस्ट बना लें। हमारी वेज सीज़र सलाद की ड्रेसिंग तैयार हैं। अब हम इसे सर्व करेंगे।
सीज़र सलाद सर्व करने का तरीका (Serve Veg Sizer / Caesar Salad)
- सीज़र सलाद को अच्छे से सर्व करने के लिए एक प्लेट मे ठंडे करें हुए सलाद पत्ता को अच्छे से फैला लें।
- अब इसमें परमेसन चीज़ मे बने हुए क्रिस्पी गार्लिक ब्रेड के क्यूब्स को अच्छे से सजा लें।
- तथा इसके ऊपर से अब बने हुए सीज़र ड्रेसिंग को अच्छे से छिड़क लें या सजावट के साथ डाल दें।
- और इसमें ऊपर से सजावट तथा अच्छे टेस्ट के लिए 1/4 कप परमेसन चीज़ को कद्दू कस करके या स्लाईस के रूप मे डाल दें।
दुनियां भर मे फेमस सीज़र सलाद तैयार हैं। इसका आनंद लें


इसे भी पढ़ें: पास्ता सलाद / पास्ता फ्रेड़ा(Pasta Salad / Pasta Fredda) एक प्रसिद्ध इटालियन सलाद हैं। जो कि विभिन्न प्रकार के पास्ता से तैयार किया जा सकता हैं जिसे लगभग ठंडा होने पर ही सर्व किया जाता हैं।
पास्ता सलाद को गर्मियों के दिनों मे अत्यधिक पसंद किया जाता हैं लेकिन इसे आप हर मौसम मे खा सकते हैं। पास्ता सलाद इटली मे पिज़्जा के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रसिद्ध फूड माना जाता हैं।